यदुवंशी राजा यादव,
मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ
7 स्टार न्यूज इंडिया में आपका हार्दिक स्वागत है।
मोबाइल नंबर : +918989484760
Email: skkajal4149@gmail.com
पता:_ राजा घर 64, SH 16 हाईवे, प्राइमरी स्कूल गड़िया मानगढ़, दमोह (470664)
7 🌟 न्यूज इंडिया की खास :____________
दमोह जिले से यदुवंशी राजा भैया की खबर, सच कहने का साहस
मध्यप्रदेश सुनकर लगता है कि कोई राज्य है लेकिन व्यवस्था क्या है, क्या नहीं ये तो कहना संभावना है, जहां एक और मुख्यमंत्री Delivery महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं दे रही तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल तक जाने के लिए एम्बुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंच पा रही है। ऐसा ही मामला सामने आया दमोह जिले के पटेरा विकासखंड से जहां पर एक महिला ने बीच रास्ते में चारपाई पर एक शिशु को जन्म दे दिया। शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा होने के बाद परिवार के लोग महिला को अस्पताल ले जाना चाहते थे। गांव से मुख्य मार्ग तक करीब 5 किलोमीटर का कीचड़ भरा रास्ता होने के कारण परिजनों ने महिला को चारपाई पर लिटाया और उसे लेकर आ रहे थे। रास्ते में महिला ने एक शिशु को जन्म दे दिया। जैसे-तैसे परिवार के लोग महिला को मुख्य मार्ग तक लेकर पहुंचे। जहां करीब 1 घंटे बाद 108 वाहन पहुंचा तब जाकर महिला को कुम्हारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला को खून की कमी बताई गई। रात में महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां पर उसकी हालत में सुधार होता दिखाई दे रहा है।
पूरा मामला है पटेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जोगी डावर के ग्वारी गांव का है। शनिवार शाम पप्पू आदिवासी की पत्नी नन्नीबाई आदिवासी 24 को प्रसव पीड़ा हुई। महिला की तकलीफ देखने के बाद परिवार के लोगों ने उसे चारपाई पर कीचड़ भरे रास्ते से लेकर आ रहे थे। रास्ते में महिला ने शिशु को जन्म दे दिया। महिला की सास आशाबाई ने बताया कि दर्द सुबह से हो रहा था। लेकिन शाम तक दर्द बढ़ गया। उन्हें लगा कि मामला बिगड़ सकता है इसलिए वह अस्पताल लेकर आ रही थी। गांव का रास्ता खराब है। बारिश में कोई भी वाहन गांव नहीं जा पाता। कई बार अधिकारियों से और नेताओं से कहा है। सभी आश्वासन देते हैं, लेकिन गांव का रास्ता अभी तक नहीं बना है। इस मामले में हटा विधायक ने बताया कि क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं, जहां जाने के लिए रास्ता ठीक नहीं है। कलेक्टर को पत्र लिखा है। अब फिर से बात करेंगे, ताकि इन मार्गों पर मुरम डालकर फिलहाल उन्हें आवागमन के लायक बनाया जा सके।
नोट:_ हटा विधायक जी का कहना है कि पत्र लिखा है फिर से बात करेंगे। 7 स्तर न्यूज इंडिया पूछना चाहता है कि आपको ग्रामवासियों के लिए अपनी तरफ से क्या करवाया। मुरम डालकर कौन-सा लायक बना रहे है कि फिर से बरसात में बह जाय।
यदुवंशी राजा भैया
7 STAR NEWS INDIA _ BUREAU CHIEF MP
Call & WhatsApp : 8989484760