![Ashok Kumar](https://7starnewsindia.com/5y6u88/uploads/2022/03/IMG-20220326-WA0034.jpg)
7 स्टार व्यूज इंडिया , न्यूज पोर्टल में आपका हार्दिक स्वागत है।
- ट्रेन समस्तीपुर से रूसेरा घाट स्टेशन होते हुए सहरसा जा रही थी।
- ट्रेन जब रूसेरा घाट स्टेशन पर रूकने ही वाली थी की उसी दौरान वे तेजी कूद कर उतरना चाहा।
- घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत।
![](https://7starnewsindia.com/5y6u88/uploads/2022/06/IMG_20220602_151625-300x167.jpg)
रोसड़ा (समस्तीपुर) : समस्तीपुर से सहरसा की ओर जाने वाली जानकी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-15284 जब रूसेरा घाट स्टेशन पर रूकने ही वाली थी अर्थात ट्रेन ज्यों ही धीरे हुए कि अचानक एक वृद्ध व्यक्ति ट्रेन से तेज़ी में उतरना चाह रहे थे लेकिन अच्छे तरीके से संभल नहीं पाये जिसके कारण चलती हुई ट्रेन की चपेट में आ गए और उस व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गया।
बताया जाता है कि मृतक वृद्ध व्यक्ति दरभंगा जिला के बहेड़ी निवासी सुरेन्द्र महतों (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक रोसड़ा में निजी डेरा लेकर मजदूरी कर अपने परिवारों के भरण-पोषण करते थे।
वहीं मौके पर आर.पी.एफ. शैलेन्द्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम की तैयारी जुट गए।