![Bureau President](https://7starnewsindia.com/5y6u88/uploads/2022/02/IMG-20220214-WA0009.jpg)
ब्यूरो प्रमुख :- मित्रों, 7 Star News India मेें आपका हार्दिक स्वागत है।
गढ़पुरा(बेगूसराय): बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखण्ड क्षेत्र के कोरैय पंचायत अन्तर्गत सुजानपुर दुर्गा मंदिर परिसर में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को ले 14 मार्च 2022 दिन सोमवार को भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण किया जाएगा।यह गायत्री महायज्ञ 21 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक तीन दिवसीय आयोजित होगी।इस गायत्री महायज्ञ भूमिपूजन में वतौर मुख्य अतिथि स्वरूप गढ़पुरा की नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य अधिवक्ता किरण कुमारी की उपस्थिति प्रार्थनीय होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस गायत्री महायज्ञ की आयोजन को ले तैयारी युद्ध स्तर से की जा रही है।इस महायज्ञ में सबका साथ होना जरूरी है।
![](https://7starnewsindia.com/5y6u88/uploads/2022/03/1647180459634-300x246.jpg)
इस महायज्ञ में गायत्री परिवार के जिलाअध्यक्ष शैलेन्द्रकिशोर”झूनझून” के मुताबिक सबसे आर्थिक सहयोग की अपील की जा रही है।कोई दवाब नहीं है जितना संभव हो वही काफी है।जथा शक्ति, तथा भक्ति।। इस महायज्ञ से लोगों में नया संस्कार दान करवाईं जाती है।मौके पर कोरैय पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संतोष कुमार झा समेत इत्यादि ग्रामीण भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।