होली पर 1 दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन

70

होली पर 1 दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन

समस्तीपुर : होली पर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए 1 दर्जन से अधिक ट्रेन का परिचालन होगा. सी पी आर ओ वीरेंद्र कुमार ने बताया की इसमें आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस- 04060 आनंद विहार-जयनगर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 11, 15, 18 एवं 22 मार्च को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 14.50 बजे जयनगर पहुंचेगी.वापसी में गाड़ी सं. 04059 जयनगर-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 12, 16, 19 एवं 23 मार्च को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी स्टेशनों पर रूकेगी 04048/04047 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 04048 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 12, 16 एवं 19 मार्च को आनंद विहार से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.वापसी में गाड़ी सं. 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 13, 17 एवं 20 मार्च,को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेग. यह फेस्टिवल स्पेशल हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ, चंदौसी, मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी.
04064/04063 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस- 04064 आनंद विहार-जोगबनी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 12 एवं 19 मार्च को आनंद विहार से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 बजे जोगबनी पहुंचेगी.वापसी में गाड़ी सं. 04063 जोगबनी-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 14 एवं 21 मार्च को जोगबनी से 01.20 बजे खुलकर अगले दिन 11.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार एवं पूर्णिया जं. स्टेशनों पर रूकेगी.
04070/04069 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 04070 आनंद विहार-सीतामढ़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 12, 15 एवं 19 मार्च को आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी.वापसी में गाड़ी सं. 04069 सीतामढ़ी-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 13, 16 एवं 20 मार्च को सीतामढ़ी से 00.15 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज एवं रक्सौल स्टेशनों पर रूकेगी.04068/04067 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 04068 नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 10, 14, 17 एवं 21 मार्च को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी.वापसी में गाड़ी सं. 04067 दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 11, 15, 18 एवं 22 मार्च को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल एवं सीतामढ़ी स्टेशनों पर रूकेगी.

:::::::::

अन्य ट्रेन

09061/09062 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी-बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन

04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस

04078/04077 अमृतसर-बनमनखी-अमृतसर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस